देवरी पुलिस की बड़ी सफलता लाखो की चोरी का खुलासा कर मॉल किया बरामद

सागर।पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन मे थाना प्रभारी देवरी ने चोरी की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ₹7,57,500 मूल्य का चोरी गया मशरूका बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है फरियादिया निवासी बाजार वार्ड, देवरी द्वारा थाना देवरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 18.05.2026 को वह अपने पति परसोत्तम रैकवार को उपचार हेतु सागर लेकर गई थीं घर से निकलते समय उन्होंने मकान में ताला लगाकर उसकी चाबी बाथरूम में रखे ब्रश के डिब्बे में सुरक्षित रख दी थी जिसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को थी अगले दिन 19.05.2026 को सुबह लगभग 08:00 बजे फरियादिया को उनके भाई गयाप्रसाद द्वारा सूचना दी गई कि मकान के दरवाजे खुले हुए हैं तथा घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है सूचना मिलने पर फरियादिया तत्काल देवरी पहुंचीं जहां उन्होंने पाया कि मुख्य दरवाजे के ताले गायब हैं तथा घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं ₹1,00,000 नगद चोरी हो चुके हैं घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना देवरी में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों परिस्थितिजन्य तथ्यों एवं गहन पूछताछ के आधार पर संदेही शुभम रैकवार पर फोकस किया गया पूछताछ के दौरान आरोपी बार-बार बयान बदलता रहा, लेकिन पुलिस की सघन एवं वैज्ञानिक विवेचना के सामने अधिक देर तक टिक नहीं सका और अंततः उसने चोरी की पूरी वारदात स्वीकार कर ली पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी की जानकारी थी परिवार के विश्वास का लाभ उठाकर उसने ही चोरी की योजना बनाई और घटना को अंजाम दिया आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी गया संपूर्ण मशरूका बरामद किया गया कुल बरामद समस्त मशरूका की अनुमानित कीमत ₹7,57,500 है सम्पूर्ण मशरूका विधिवत जप्त कर लिया गया है आरोपी शुभम रैकवार पिता परसोत्तम रैकवार उम्र 27 वर्ष निवासी बाजार वार्ड देवरी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

Post a Comment

0 Comments