कहानी सच्ची है नारी शक्ति की मिसाल महिला शिक्षक ने निभाई राष्ट्रीय कार्य में अहम भूमिका

सागर।कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश एवं मार्गदर्शन का सकारात्मक प्रभाव उस समय देखने को मिला जब सागर ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चितौरा के दुर्गम बाला क्षेत्र में प्रगणक एवं माध्यमिक शिक्षक श्रीमती कृष्णा साहू ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद मात्र 5 दिनों में लगभग 3 किलोमीटर परिक्षेत्र की HLB का कार्य पूर्ण किया
प्रगणक एवं शासकीय माध्यमिक शाला चितौरा में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक श्रीमती कृष्णा साहू ने बताया कि राष्ट्रीय जनगणना महाअभियान के अंतर्गत 1 मई से 30 मई तक मकान गणना का कार्य कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है इसी क्रम में उन्हें चितौरा की सबसे बड़ी HLB का कार्य सौंपा गया था उन्होंने बताया कि लगभग 3 किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस कार्य में करीब 2 किलोमीटर का क्षेत्र खेतों के बीच दूर-दूर बने मकानों का था जहां पहुंचने के लिए समुचित रास्ते भी उपलब्ध नहीं थे कई स्थानों पर कांटेदार चारदीवारी पार कर खेतों में बने मकानों तक पहुंचना पड़ा इसके बावजूद उन्होंने प्रत्येक मकान तक पहुंचकर मकान गणना का कार्य पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ किया श्रीमती कृष्णा साहू ने बताया कि तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी  राहुल गौड़, सुपरवाइजर पटवारी दीपक यादव शिक्षक इमरत साहू स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों तथा ग्राम पंचायत सरपंच ममता रानी सचिव अश्वनी तिवारी एवं कोटवार सुनीता चढ़ार द्वारा समय-समय पर सहयोग प्रदान किया गया उन्होंने कहा कि यह कार्य कठिन अवश्य था लेकिन असंभव नहीं मन में विश्वास संकल्प और राष्ट्रीय कार्य के प्रति समर्पण की भावना के साथ उन्होंने यह दायित्व सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

Post a Comment

0 Comments