सागर।खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न राज्यों में हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली सफलता इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता भाजपा सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों पर भरोसा करती है आज का भारत जागरूक भारत है जो झूठे वादों और भ्रम फैलाने वाली राजनीति को अच्छी तरह समझता है जनता अब केवल काम और विकास देखती है और उसी आधार पर अपना समर्थन देती है मंत्री राजपूत ने यह बातें सुरखी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रमों के दौरान अपने उद्बोधन में कहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के दृढ़ संकल्पों के कारण देश और प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो रहा है हर वर्गकृकिसान,युवा,महिला,गरीब और मजदूर को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जा रही हैं उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं और सुरखी विधानसभा क्षेत्र में भी विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी गांव-गांव तक सड़क बिजली, पंचायत भवन, सामुदायिक भवन और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार तेजी से किया जा रहा है मंत्री राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार केवल घोषणा नहीं करती, बल्कि योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य करती है यही कारण है कि जनता लगातार भाजपा के साथ खड़ी दिखाई दे रही है हाल ही में हुए चुनावों में भाजपा की जीत यह दर्शाती है कि जनता विकास, सुशासन और पारदर्शिता की राजनीति को पसंद करती है कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत ऐरनमिर्जापुर, रजवास एवं पिपरियाखांस में विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की गई ग्राम पंचायत ऐरजमिर्जापुर में पंचायत भवन का लोकार्पण किया गया, जिससे ग्रामीणों को पंचायत संबंधी कार्यों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी इसके साथ ही मंगल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया यह भवन सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होगा इसके अलावा गांव में विभिन्न स्थानों पर चबूतरा निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया इन निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को बैठने, सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने तथा सार्वजनिक उपयोग की सुविधाएं मिलेंगी वहीं ग्राम पंचायत रजवास में 33.11 केव्ही नवीन विद्युत उपकेंद्र का भूमिपूजन किया गया इस महत्वपूर्ण परियोजना से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था मजबूत होगी किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर बिजली उपलब्ध होगी तथा लो-वोल्टेज और बिजली कटौती जैसी समस्याओं में राहत मिलेगी रजवास में मंगल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया इसके अलावा ग्राम पिपरियाखांस में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बरसात के समय होने वाली परेशानियों से राहत प्राप्त होगी मंत्री राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार गांव, गरीब और किसानों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है आने वाले समय में सुरखी विधानसभा क्षेत्र में और भी बड़े विकास कार्यों की सौगात दी जाएगी, जिससे क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलेंगी कार्यक्रम के दौरान राहतगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष प्रियंक तिवारी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रघुवंशी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकुमार यादव, देवेंद्र रघुवंशी, विनोद कपूर, डेनी जैन, भगवान सिंह राजौली संजय पटैल, रामशरण राय, आयुष श्रीवास्तव, अनुराग पाठक, विकास ओसवाल, सुरेश जाट सरपंच, ललित कुशवाहा, बुंदेल रजक, हेमराज पटैल, मुकेश रघुवंशी, चंद्रलेखा प्रभाकर, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
0 Comments