सागर।अवैध गतिविधियों एवं सट्टा कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोतीनगर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले आरोपी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई थाना मोतीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि बीजासेन मंदिर के पास एक युवक मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन वेबसाइट पर आईपीएल मैच में हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा संचालित कर रहा है सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई पुलिस टीम ने मौके पर एक संदिग्ध युवक को मोबाइल के माध्यम से RCB बनाम KKR आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रंजीत सोनी पिता प्रहलाद सोनी उम्र 24 वर्ष निवासी पुरव्याऊ टौरी थाना कोतवाली जिला सागर बताया आरोपी के कब्जे से एक ओप्पो कंपनी का 5G मोबाइल फोन कीमती लगभग 20 हजार रुपये जप्त किया गया मोबाइल की जांच करने पर उसमें ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट संचालित होना पाया गया जिसमें आईपीएल मैचों पर हार-जीत के लाखों रुपये के लेन-देन, हिसाब-किताब एवं दांव संबंधी रिकॉर्ड मिले मोबाइल में विभिन्न टीमों पर लगाए गए दांव एवं बड़ी रकम का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड भी पाया गया जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है आरोपी को वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायालय में उपस्थित होने हेतु नोटिस देकर पाबंद किया गया।
0 Comments