सागर।गौरझामर थाना क्षेत्र के मड़ी पिपरिया गांव में एक 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई मृतक की पहचान रामकृष्ण प्रजापति पिता परषोत्तम प्रजापति निवासी मड़ी पिपरिया के रूप में हुई है घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है परिजनों ने ससुराल पक्ष के 5 से 6 लोगों पर बेरहमी से मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है मृतक के परिजनों के अनुसार रामकृष्ण अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था वहां पत्नी ने मायके में पारिवारिक कार्यक्रम होने की बात कहकर साथ जाने से इनकार कर दिया इसके बावजूद युवक पत्नी को अपने घर ले आया इसी बात से नाराज होकर देर रात पत्नी के मायके पक्ष के लोग मड़ी पिपरिया पहुंचे और रामकृष्ण के साथ मारपीट शुरू कर दी परिजनों का आरोप है कि सलकराम प्रजापति निवासी बसारी, दशरथ प्रजापति निवासी पटना देवरी सहित अन्य लोगों ने युवक को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई
वहीं पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पत्नी और ससुराल पक्ष से विवाद के बाद युवक ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी और बाद में उसकी मौत हो गई
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है गौरझामर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
0 Comments