सागर।डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के वैली कैंपस में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.वाय.एस.ठाकुर ने भूमि पूजन कर कन्वेंशन सेंटर की आधार शिला रखी भूमि पूजन में कुलसचिव डॉ.एस पी उपाध्याय भी उपस्थित थे यह भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा गौरतलब है कि ग्राम पथरिया जाट स्थित वैली कैंपस में विश्वविद्यालय के विभिन्न अकादमिक भवनों का निर्माण कर परिसर को विस्तारित किया जा रहा है अभी हाल ही में वाणिज्य भवन और आई टी भवन की आधार शिला रखी गई थी जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि आगामी समय में अन्य भवनों जैसे बालक-बालिका छात्रावास स्वास्थ्य केंद्र आदि का भी निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में कई नवीन पाठ्यक्रमों के संचालन और कई नई इकाईयों और प्रकोष्ठों के स्थापित होने विद्यार्थियों को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ अध्ययन-अध्यापन इत्यादि उद्देश्य से परिसर का विस्तार आवश्यक है कुलसचिव डॉ. उपाध्याय ने बताया कि इस सेंटर की डिजाइन आधुनिक मानकों के अनुसार हैं इसमें 500 सीट और 250-250 सीट के तीन बड़े कांन्फ्रेंस हाल होंगे जो आई टी सुविधाओं से युक्त होंगे ये सभी नए भवन निर्धारित समय सीमा में बनकर तैयार होंगे और विद्यार्थियों के लिए आधुनिक सुविधाओं के साथ उपयोग हेतु तैयार किये जायेंगे इस अवसर पर विश्वविद्यालय के यंत्री राहुल गिरी गोस्वामी, सुहैल कुरैशी, निधि जैन मीडिया अधिकारी डॉ. विवेक जायसवाल सहित अन्य कई शिक्षक और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे.
0 Comments