किन्नरों के दो गुटों में विवाद बड़ी संख्या में मोतीनगर थाने पहुंचे किन्नर

सागर। शहर में किन्नर समाज के भीतर चल रहा विवाद अब खुलकर सामने आने लगा है बड़ी संख्या में किन्नर मोतीनगर थाने पहुंचे और किन्नर रानी ठाकुर पर मारपीट एवं तोड़फोड़ के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को ज्ञापन सौंपा जानकारी के अनुसार हाल ही में आयोजित किन्नर पंचायत में गोलू मांझी को सागर का नया नायक घोषित किया गया था इसके बाद से किन्नर समाज में विवाद की स्थिति बन गई बताया जा रहा है कि समाज दो गुटों में बंट गया है जिसमें एक गुट किरण नायक के समर्थन में है जबकि दूसरा गुट गोलू मांझी को नायक मान रहा है थाने पहुंचे किन्नरों का आरोप है कि विरोध के चलते उनके साथ अभद्रता मारपीट और तोड़फोड़ की घटनाएं हुई हैं मामले को लेकर उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है गौरतलब है कि बीते दिनों किरण नायक पर धर्मांतरण से जुड़े गंभीर आरोप लगे थे जिसके बाद वे विवादों में आ गई थीं इसी घटनाक्रम के बाद किन्नर समाज में मतभेद बढ़ते गए और दो अलग-अलग गुट बन गए फिलहाल मोतीनगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments