सागर।गोपालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लाजपतपुरा वार्ड में एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है बताया जा रहा है जिसमें आरोपी रोबी पठान पर अंकित कनसिया नामक युवक के साथ गंभीर मारपीट करने का आरोप लगा है वही घायल युवक का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी रोबी पठान का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से रहा है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज बताए जा रहे हैं आरोप है कि वह हाल ही में टपरा गैंग नाम से समूह बनाकर क्षेत्र में दहशत फैलाने का प्रयास कर रहा था हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी
तो वही घटना के बाद घायल अंकित कनसिया को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया बताया जा रहा है कि अब तक पीड़ित परिवार की ओर से औपचारिक एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है वहीं स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस की सक्रियता अपेक्षित स्तर पर दिखाई नहीं दी जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि इलाके में असामाजिक गतिविधियों को लेकर लंबे समय से शिकायतें सामने आती रही हैं लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले में तत्काल कार्रवाई करने आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है वही नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आपराधिक तत्वों का मनोबल और बढ़ सकता है
तो वही सागर पुलिस अधीक्षक,गोपालगंज थाना प्रभारी और संबंधित अधिकारियों से इस मामले में तुरंत संज्ञान लेने, FIR दर्ज करने, आरोपी को गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग जोर-शोर से की जा रही है।
0 Comments