सागर।जिला अस्पताल के महिला मेडिसिन वार्ड नंबर 6 में मंगलवार देर रात कूलर की ठंडी हवा को लेकर मरीजों और उनके परिजनों के बीच जमकर मारपीट हो गई सोते हुए मरीज अचानक झगड़ने लगे और देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई विवाद में महिलाएं भी शामिल रहीं जानकारी के अनुसार महिला मेडिसिन वार्ड 6 में करीब 40 मरीज भर्ती हैं लेकिन पूरे वार्ड में सिर्फ 2 कूलर लगे है गर्मी और उमस के कारण मरीज परेशान हैं वार्ड में लगे दीवार पंखे भी सालों से बंद पड़े हैं मंगलवार रात जब गर्मी बढ़ी तो कूलर के सामने सोने और ठंडी हवा लेने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक दूसरे को पीटना शुरू कर दिया शोर सुनकर ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ और गार्ड मौके पर पहुंचे काफी मशक्कत के बाद अस्पताल स्टाफ ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया इस दौरान वार्ड में भर्ती अन्य मरीज और उनके परिजन दहशत में आ गए मरीजों का आरोप है कि जिला अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण आए दिन विवाद होते हैं भीषण गर्मी में पर्याप्त कूलर और पंखों की व्यवस्था नहीं है नर्सों ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी बंद पंखे ठीक नहीं कराए गए बता दें कि सभी वार्डो में पंखे खराब है हर वार्ड में गिनती के पंखे चलते है लेकिन अपस्ताल प्रशासन को कोई सुध नहीं वहीं पंखों के साथ वार्ड नंबर 3 के एसी भी सालों से खराब पड़े है तो चेस्ट आईसीयू में एक तरफ का सेंट्रल एसी बंद हो गया है अब गर्मी में मरीज और उनके परिजन वार्ड में रुक कर मजबूरी में इलाज कराने मजबूर है।