सागर।थाना केसली निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया को शुक्रवार को आवेदन देकर अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के अपहरण और पुलिस की लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है महिला का कहना है कि 24 सितंबर 2025 को उसकी बेटी बाजार जाने के लिए निकली थी लेकिन घर वापस नहीं लौटी पीड़िता मां के अनुसार उसे संदेह है कि केसली निवासी युवक भोलाराम अहिरवार पिता तुलसीराम अहिरवार अपने दादा व चाचा के साथ मिलकर उसकी बेटी को ले गया जानकारी लेने पर आरोपियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया 25 सितंबर 2025 को केसली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई लेकिन पुलिस ने 9 माह बीतने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की महिला ने आरोप लगाया कि 2-3 माह पूर्व बेटी का फोन आया था जिसमें उसने दिल्ली में होने और जबरदस्ती रखे जाने की बात कही इसकी सूचना तत्काल थाना प्रभारी को दी गई लेकिन कार्रवाई के बजाय पुलिस द्वारा जबरन राजीनामा करने की बात कही गई जनसुनवाई और 181 हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला उल्टा पुलिस द्वारा शिकायत वापस लेने को दबाव डाला जा रहा है और धमकाया जा रहा है पीड़ित मां ने एसपी से बेटी को शीघ्र बरामद करने आरोपी युवक उसके परिजनों व सहयोगियों पर सख्त कार्रवाई और लापरवाह पुलिसकर्मियों की जांच कर कार्यवाही की मांग की है महिला का कहना है कि 9 माह से बेटी लापता है और पुलिस प्रशासन गंभीर नहीं है फिलहाल नाबालिग के परिवार ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
0 Comments