पुलिस कंट्रोल रूम सागर में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भावभीनी विदाई

सागर।पुलिस कंट्रोल रूम में आज लंबी एवं गौरवपूर्ण सेवाओं के उपरांत सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया समारोह में कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्रीमती राजेश्वरी चौहान, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक अंसार खान कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक हरि नारायण दुबे एवं प्रधान आरक्षक मनोज कुमार पाल को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा उपस्थित रहे उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएं दीं उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का एक महत्वपूर्ण दायित्व है सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यनिष्ठ,अनुशासित एवं समर्पित कार्यों से विभाग को गौरवान्वित किया है समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त साथियों के योगदान को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की पूरे कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता, सम्मान एवं भावनात्मक स्मृतियों से ओतप्रोत रहा।

Post a Comment

0 Comments