आपचंद में जल संकट गहराया 3 रुपये में 15 लीटर पानी खरीदने को मजबूर ग्रामीण

सागर।रहली विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत आपचंद में भीषण जल संकट ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है गर्मी के इस दौर में गांव के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए जूझ रहे हैं हालात इतने खराब हो चुके हैं कि ग्रामीणों को 3 रुपये देकर मात्र 15 लीटर पानी खरीदना पड़ रहा है पीने के पानी की समस्या से गांव में आक्रोश का माहौल बना हुआ है एक ओर जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल लगातार अधिकारियों की बैठक लेकर जल संकट वाले क्षेत्रों में तत्काल पानी पहुंचाने के निर्देश दे रही हैं वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायत आपचंद में इन आदेशों की खुलेआम अनदेखी देखने को मिल रही है ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं हैं ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान विकास और मूलभूत सुविधाओं के बड़े-बड़े वादे किए गए थे लेकिन आज स्थिति यह है कि लोगों को पीने के लिए साफ पानी तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा गांव में जलसंकट के चलते महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हैं कई परिवार दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर हैं ग्रामीणों का कहना है कि विधायक गोपाल भार्गव एवं ग्राम पंचायत सरपंच और जनपद पंचायत सीईओ को कई बार समस्या से अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया भीषण गर्मी में प्रशासनिक उदासीनता से लोगों में भारी नाराजगी है स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में तत्काल टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाए और स्थायी जल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

Post a Comment

0 Comments