सागर।पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन मे थाना आगासौद पुलिस ने हत्या के एक गंभीर एवं चुनौतीपूर्ण प्रकरण का खुलासा करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है दिनांक 28.05.2026 को थाना आगासौद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देहरी स्थित एक बगीचे में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है सूचना पर थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा जांच प्रारंभ की पूछताछ में मृतक की पहचान कल्लू चढ़ार निवासी ग्राम देहरी के रूप में हुई मृतक के परिजनों ने बताया कि घायल अवस्था में उसे उपचार हेतु सिविल अस्पताल बीना ले जाया गया था जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया प्रथम दृष्टया मामला सामान्य मृत्यु का प्रतीत हो रहा था किन्तु पुलिस द्वारा शव का बारीकी से निरीक्षण करने पर शरीर पर चोटों के गंभीर निशान पाए गए जिससे हत्या की आशंका प्रबल हुई थाना आगासौद में मर्ग कायम कर सूक्ष्मता से जांच की गई घटनास्थल निरीक्षण साक्ष्य संकलन गवाहों से पूछताछ तथा अन्य तथ्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि ग्राम देहरी निवासी कल्लू उर्फ विश्वनाथ ठाकुर एवं मनीष ठाकुर द्वारा मृतक कल्लू चढ़ार के साथ मारपीट की गई तथा बाद में उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई जांच में पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर आरोपियों के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम गठित की गई पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों की घेराबंदी कर 30.05.2026 को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
0 Comments