थाना मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध कच्ची जहरीली शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

सागर पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में दिनांक 28.05.2026 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना मोतीनगर पुलिस ने मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अवैध कच्ची जहरीली शराब के साथ 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है प्राप्त जानकारी अनुसार थाना प्रभारी मोतीनगर को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम आमेट के पास दो युवक अवैध कच्ची शराब का विक्रय कर रहे हैं सूचना मिलते ही थाना मोतीनगर पुलिस टीम तत्काल शासकीय वाहन से रवाना हुई तथा रास्ते में स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची मौके पर पुलिस ने देखा कि सड़क किनारे खड़ी एक सफेद रंग की पुरानी मारुति स्विफ्ट डिजायर वाहन की डिक्की में सफेद रंग के प्लास्टिक के कुप्पे रखे हुए थे पुलिस टीम को देखकर दोनों युवक मौके से भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम दीपक पिता राजकुमार पांडे, उम्र 27 वर्ष, निवासी आवासीय कॉलोनी बाघराज वार्ड अजय पिता राजू पटेल, उम्र 21 वर्ष, निवासी राजीवनगर वार्ड,वाहन की तलाशी लेने पर दोनों प्लास्टिक कुप्पों में लगभग 10-10 लीटर कुल 20 लीटर अवैध कच्ची हाथ भट्टी से निर्मित जहरीली शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2500 रुपये आंकी गई आरोपियों से शराब रखने एवं विक्रय करने संबंधी वैध दस्तावेज एवं लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके
पुलिस द्वारा मौके पर विधिवत कार्यवाही करते हुए अवैध शराब जप्त की गई, नमूने सुरक्षित कर सीलबंद किए गए तथा पंचनामा तैयार किया गया आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

Post a Comment

0 Comments