पोषण आहार को निजी ठेकदारों को सौंपने के विरोध में सैकड़ों महिलाओं ने नए RTO के पास प्रदर्शन किया

सागर।शहर की स्व सहायता समूह की सैकड़ों महिलाओं ने नए आरटीओ के पास पोषण आहार संयंत्र के निजी ठेकेदारों को सौंपने के विरोध में रविवार को प्रदर्शन किया स्व सहायता समूह की महिलाओं के अनुसार पिछले तीन माह से बंद पड़े पोषण आहार संयंत्र में काम करने वाली करीब 100 से अधिक महिलाएं बेरोजगार हो चुकी है इनका शासकीय अनुबंध के समय सब ठीक था लेकिन अब निजी ठेकेदारों के पास ठेका जाने से कई महिलाओं का परिवार संकट में पड़ गया है इनमें कई महिलाओं का एक मात्र सहारा पोषण आहार संयंत्र केंद्र है जो अब उनको मुश्किलों में डाल सकता है महिलाओं की मांग है कि केंद्र को शासन द्वारा संचालित किया जाए समय पर तनख़ाह दी जाए और निजी ठेकेदारों का कोई हस्तक्षेप न हो फिलहाल 3 माह से पोषण आहार संयंत्र केंद्र बंद होने से महिलाओं को जीवन यापन की समस्या बढ़ गई है इसी की मांग को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया है।

Post a Comment

0 Comments