श्री देव जानकी रमण रामबाग मंदिर में जानकी नवमी महामहोत्सव

सागर।श्री देव जानकी रमण रामबाग मंदिर में जानकी नवमी महामहोत्सव शनिवार को बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया बड़ा बाजार स्थित श्री देव जानकी रमण रामबाग मंदिर में सदगुरु महंत श्री घनश्याम दास जी महाराज के इच्छानुसार 24 अप्रैल को अयोध्या की तर्ज पर दोहा चौपाई, सोरठा एवं छंद को दोहराकर अखंड रामायण का पाठ हुआ वहीं मंदिर में पूजन करने वाले महंत श्री घनश्याम दास जी महाराज ने बताया कि मंदिर कई वर्षों पुराना है और पिछले 15 वर्षों से इसी तरह हर वर्ष माता जानकी का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है दो दिन के उत्सव में रामायण पाठ के बाद दूसरे दिन सुबह से मां जानकी का प्रकटोत्सव उत्सव मनाया गया जिसमें कई अनुष्ठान किए गए मां जानकी का शृंगार भोग प्रसादी और स्तुति की गई साथ ही शाम से भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ जिसमें भक्तगणों की खासी भीड़ रही और मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।

Post a Comment

0 Comments