सागर।बांदरी थाना क्षेत्र के ग्राम मुहली बुजुर्ग से आए एक पिता ने अपनी 5 माह से गायब नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर भगा ले जाने और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए गुरुवार पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है जानकारी के अनुसार पिता ने एसपी से शिकायत में बताया कि 26 नवंबर 2025 की रात उसकी नाबालिग बेटी घर में परिवार के साथ सो रही थी जिसके बाद सुबह उसकी मां ने देखा कि बेटी गायब थी तत्काल इसकी सूचना परिवार को दी और परिवार बेटी की खोजबीन करने लगा अगले दिन परिवार ने थाना बांदरी पहुंच बेटी के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई इस दौरान पिता को सूचना मिली कि उसकी बेटी को थाना छानबीला क्षेत्र के रुरावन का रहने वाला मानसिंह लोधी आए दिन परेशान करता था उसी पर शक जताते हुए नाबालिग बच्ची के परिवार ने बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है मानसिंह के साथ देशराज सिंह, गजेंद्र लोधी, सूरत सिंह और मानसिंह की भाभियों पर घटना में साथ देने का आरोप लगाया है फिलहाल 5 माह से परिवार न्याय की तलाश में भटक रहा है जिसके चलते कई बार पुलिस से शिकायत कर चुके है इस बार आवेदन के साथ परिवार ने पुलिस पर भी आरोपियों से सांठ गांठ का शक जताया है।
0 Comments