सागर।डायल-112 सेवा एक बार फिर आपात स्थिति में आमजन के लिए जीवनरक्षक साबित हुई प्राप्त जानकारी के अनुसार एफआरवी-25 को इवेंट आईडी 7102 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना रहली क्षेत्र अंतर्गत रहली से 19 किलोमीटर दूर मुड़िया चांदपुर के पास सड़क पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसके सिर से खून निकल रहा है
सूचना मिलते ही एफआरवी-25 तत्काल मौके पर पहुंची, जहां कॉलर विनोद अहिरवार द्वारा बताई गई स्थिति सही पाई गई घायल व्यक्ति बहादुर पिता शिबू राजपूत, उम्र 46 वर्ष, निवासी खातोली भानपुर, थाना देवरी, सड़क पर घायल अवस्था में पड़े थे और उन्हें तत्काल चिकित्सीय सहायता की आवश्यकता थी
घटना स्थल पर 108 एम्बुलेंस के व्यस्त होने के कारण विलंब की संभावना को देखते हुए एफआरवी स्टाफ ने मानवता एवं कर्तव्यपरायणता का परिचय देते हुए बिना समय गंवाए घायल को एफआरवी वाहन से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली पहुंचाया, जहां उन्हें तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया।
0 Comments