सागर।भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर ने संघर्ष परिश्रम दूरदृष्टि सादगी को जीवन में अंगीकार कर देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया उक्त विचार विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सागर में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में व्यक्त किए इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने सत्ता को सेवा का केंद्र बनाया और उसी के माध्यम से जनसेवा की उन्होंने कहा कि तपस्या, ईमानदारी संकल्प, श्रम और परिश्रम लेकर वे हमेशा चलते थे, जिससे उनकी हमेशा विजय होती थी उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने गरीबों, पिछड़ों, जरूरतमंदों की लड़ाई लड़ी और उनको समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया उन्होंने कहा कि कपूरी ठाकुर न केवल एक राजनेता थे बल्कि पर एक समाज सुधारक भी थे
समाजवादी चिंतक एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष रघु ठाकुर ने कहा कि तत्कालीन नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के सहयोग से इस मूर्ति के लिए नगर निगम के माध्यम से जमीन उपलब्ध हुई और आज भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति स्थापना हो रही है उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर में महात्मा गांधी, राम मनोहर लोहिया, जयप्रकाश का मिलन था, जिनके सिद्धांतों पर कर्पूरी ठाकुर ने अपने व्यक्तित्व को निखारकर आगे बढ़े कर्पूरी ठाकुर में गांधी जी के गुण थे, जिनके माध्यम से उन्होंने अनेक कार्य किए
उन्होंने कहा कि योग्यता की कसौटी योग्यता नहीं थी, योग्यता की कसौटी भाषा थी, तब जाकर बिहार में अंग्रेजी की अनिवार्यता को खत्म कराया उन्होंने कहा कि इसी प्रकार सिविल सर्विस में सी-सेट की अनिवार्यता को खत्म होना चाहिए जिससे कि हिंदीभाषी प्रदेश के परीक्षार्थी चयनित हो सकें उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर राष्ट्रीय धरोहर हैं, हमें उनके सिद्धांतों पर चलना चाहिए कार्यक्रम में लालचंद घोसी एवं राजेश्वर सेन ने प्रतीक चिन्ह भेंट किया इस अवसर पर पूर्व सांसद लक्ष्मी नारायण यादव, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह,गौरव सिरोठिया, पूर्व विधायक सुनील जैन,सुशील तिवारी सुखदेव तिवारी,राम कुमार पचौरी, विनोद तिवारी,जाहर सिंह,राजेश्वर सेन, शैलेष केशरवानी, नेवी जैन, नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन जयंत सिंह तोमर ने किया।
0 Comments