सागर।रेल्वे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के बाहर परिसर में एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति के शव मिलने से सनसनी फैल गई मौके पर मौजूद लोगों ने जीआरपी थाना पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस ने शव की पहचान करने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई, बाद में जीआरपी पुलिस ने कैंट थाना पुलिस को सूचित किया कैंट पुलिस ने शव का पंचनामा बना पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा मर्ग कायम करने के बाद पुलिस अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान में जुट गई है फिलहाल मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएगा पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया शव किसी भिखारी का लग रहा है और वह पूरी तरह अकड़ा हुआ था अब उसकी मौत भूख से हुई या किसी बीमारी से जांच के बाद ही खुलासा हो सकेगा।
0 Comments