सड़क किनारे पड़ा था बोरा राहगीरों ने बुलाई पुलिस खोलकर देख तो होश उड़ गए

सागर।जिले में कानपुर हाइवे पर कर्रापुर स्थित राजा ढाबा के पास खून से सने बोरे में अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ है सड़क किनारे डला यह बोरा देखकर सनसनी फैल गई मौके पर सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा हो गई राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोलकर शव निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कर्रापुर में राजा ढाबा के पास सड़क किनारे एक बोरा लावारिस हालत में पड़ा हुआ था बोरे पर बाहर की तरफ खून लगा हुआ था खून देखकर वहां से गुजर रहे राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई स्थानीय लोगों ने तुरंत कर्रापुर चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की पुलिस ने जब बोरे को खोला तो उसके अंदर करीब 35-40 वर्षीय पुरुष का शव मिला पुलिस ने तत्काल घटनास्थल का मुआयना कर शव का पंचनामा बनाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments