शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के लगाए गंभीर आरोप

सागर।कैंट थाना क्षेत्र के एक होटल में छत्तीसगढ़ के जशपुर की रहने वाली युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है जिस पर युवती ने छत्तीसगढ़ से आ कर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है जानकारी के अनुसार भोपाल के थाना अवधपुरी क्षेत्र के खजुरीकलां अयोध्या बाय पास का रहने वाले अनिल सिंह की सोशल मीडिया में छत्तीसगढ़ के जशपुर की युवती से 20 जुलाई 2025 को दोस्ती हुई दोस्ती के बाद दोनों में काफी बाते होने लगी जिसके बाद अनिल सिंह ने युवती को 2 अक्टूबर 2025 को सागर के कैंट थाना क्षेत्र के एक होटल में बुलाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया युवती के घर वापस जाने के बाद अनिल सिंह ने युवती को 18 दिसंबर 2025 को भोपाल बुलाया और करीब 21 दिसंबर तक ज्योति टॉकीज के पास एक होटल में रख कर दुष्कर्म किया जिसके बाद युवती दोबारा अपने घर छत्तीसगढ़ चली गई बाद में अनिल सिंह ने युवती से झूठे मामले में फंस जाने की बात कह कर संपर्क बंद कर दिया जिसके बाद युवती भोपाल और सागर के चक्कर काटती रही परेशान होकर युवती ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सागर पहुंच शिकायती आवेदन सौंपा है और दंडात्मक कार्यवाही कराने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

Post a Comment

0 Comments