सागर।जिले के जरुआखेड़ा चौकी अंतर्गत मूडरा में दलित युवती की मौत पर परिजनों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया दरअसल जरुआखेड़ा क्षेत्र की रहने वाली युवती लक्ष्मी उर्फ प्रिया अहिरवार की सड़क हादसे में मौत हो गई जिसको लेकर परिजनों और हिन्दू संगठन ने मुस्लिम समुदाय के युवक आशिफ पर हत्या का संदेह जताया है जिसे गोपालगंज पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जानकारी के अनुसार मृतिका अपने घर से किसी काम के लिए निकली थी लेकिन रास्ते में उसकी मौत ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है प्रत्यक्षदर्शियों ने मृतिका को मुस्लिम युवक के साथ देखा था जिसकी वजह से मामले ने तूल पकड़ लिया है परिजनों के मुताबिक मृतिका की 21 अप्रैल को शादी होनी थी जिसकी वजह से वह खरीदी के लिए बाजार को निकली थी लेकिन इसी दौरान इस हादसे से परिवार में मातम पसर गया है फिलहाल पुलिस ने सड़क हादसे में मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लेकिन हिन्दू नेताओं के अनुसार लव जिहाद और हत्या का आरोप लगाया जा रहा है अब इस मामले का खुलासा शव के पोस्टमार्टम और मोबाइल खंगालने के बाद ही सामने आएगा।
0 Comments