लापरवाह युवतियों ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर स्कूटी के दो टुकड़े हुए

सागर।सिविल लाइन थाना अंतर्गत डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के स्टेडियम के सामने स्कूटी सवार युवतियों ने सामने से स्कूटी सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगने के बाद युवतियों की स्कूटी के दो टुकड़े हो गए हादसे में एक युवती को गंभीर चोट आई अन्य 2 को मामूली चोट लग गई साथ ही दूसरी स्कूटी में सवार व्यक्ति को भी मामूली चोट आई है हैरानी की बात यह रही कि स्कूटी की रफ्तार का अंदाजा वीडियो देख कर लगाया जा सकता है स्कूटी के अगले हिस्से का टायर अलग हो गया प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवतियां तेज रफ्तार में थी और सामने से आ रहे व्यक्ति की गाड़ी में टक्कर मार दी हालांकि इस मामले में सिविल लाइन थाने में किसी भी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है लेकिन लापरवाही की एक तस्वीर सामने है जिसमें यातायात के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है युवतियों को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि युवतियों के पास लाइसेंस नहीं होगा यह सब नाबालिग नजर आ रही है वहीं इस घटना का वीडियो बना रहे मीडियाकर्मी को युवतियों ने वीडियो बनाने से मना किया और अभद्र भाषा का प्रयोग कर पारिवारिक संस्कार को उजागर कर दिया।

Post a Comment

0 Comments