सागर।गोपालगंज थाना क्षेत्र के झंडा चौक के सामने स्थित डीपी में अचानक ब्लास्ट हुआ जिससे डीपी में आग लग गई आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कई घंटों तक बिजली कटी रही स्थानीय लोगों के मुताबिक पहले स्पार्किंग हुई उसके बाद ब्लास्ट जैसा धमाका और आग ने बड़ा रूप ले लिया मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद गोपालगंज पुलिस सहित सीएसपी ललित कश्यप मौके पर पहुंच गए तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और फायर फोम से आग पर काबू पाया गया जिससे बड़ा हादसा टल गया बता दें कि यह व्यस्ततम इलाका है जहां लगी डीपी दुकानों के पास स्थित है वहां स्टेशनरी ज्वेलरी किराना और डेरी जैसी प्रमुख दुकानें है जो हादसे का शिकार होने से बच गई फिलहाल पुलिस की सक्रियता से आग को समय रहते बुझाया गया और बिजली विभाग को सूचना दे कर मौके पर बुलाया जिससे देर सुबह तक सुधार कार्य चला जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
0 Comments