सरेआम जूते से पीटने के मामले में प्रियंका ने दिया बयान

सागर।देवरी विधानसभा के गौरझामर से एक व्यक्ति पर भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी प्रियंका द्वारा सरेआम जूतों से मारपीट मामले में नया मोड आया है इस घटना का सीसीटीवी भी वायरल हो गया था वहीं गुरुवार को भाजपा विधायक बृज बिहारी पटेरिया की बेटी प्रियंका पटेरिया ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा उन्होंने बताया कि यह राजेश शर्मा नामक व्यक्ति मेरा काफी समय से पीछा कर रहा है एक दो बार इसने मेरी कार को कट मारने की कोशिश की जिससे मेरी कार खाई में गिरते गिरते बची जिसकी शिकायत मेने अभी कुछ दिनों पहले थाने में लिखित में दी थी वहीं एक घटना में एक वर्ष पहले विधायक के बड़े भाई के बेटे विनीत पटेरिया ने प्रियंका के साथ मारपीट की थी इस घटना में भी यह राजेश शर्मा शामिल था भाजपा विधायक की बेटी का पुलिस प्रशासन पर बड़ा आरोप है कि जब भाजपा की सरकार में एक भाजपा विधायक की बेटी ही सुरक्षित नही है न ही उसकी सुनवाई  हो रही है उसे न्याय नही मिल पा रहा है तो आम महिलाओं व बच्चियों को न्याय कैसे मिलेगा।।

Post a Comment

0 Comments