कल्याणिका अस्पताल में सोग्स ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

सागर।शहर के कल्याणिका अस्पताल में सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सागर ऑब्सट्रेटिक्स एंड गायनोकोलॉजिकल सोसाइटी ने बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया इस अवसर पर सोसायटी की अध्यक्ष डॉ.ज्योति चौहान ने बैठक में चर्चा किए जाने वाले विषयों की रूपरेखा प्रस्तुत की बैठक में सागर की प्रतिष्ठित स्त्रीरोग विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई जिसमें डॉ. स्वाति पटेल ने टीकाकरण एवं प्रतिरक्षण पर प्रकाश डाला डॉ. दुर्गा अग्रवाल ने स्तनपान एवं उसके महत्व के बारे में बताया डॉ. साधना मिश्रा ने संस्थागत प्रसव के महत्व को समझाया डॉ. स्वाति रेजा ने गर्भनिरोधक उपायों पर चर्चा की
डॉ. रूपाली जैन ने प्रसवोत्तर स्वच्छता एवं चेतावनी संकेतों के बारे में जानकारी दी डॉ. आरती सिंघई ने प्रसव के बाद के आहार पर मार्गदर्शन दिया साथ ही डॉ. शिविका यादव ने एनीमिया एवं प्रसवोत्तर एनीमिया की पूर्ति हेतु आहार के बारे में विस्तार से बताया दरअसल कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित मातृत्व को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना रहा इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे जिससे स्वस्थ माँ और स्वस्थ शिशु का लक्ष्य साकार किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments