सागर।तलैया नाका स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर चार वार्डों के रहवासियों ने पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं वार्डवासियों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से वे कलारी हटाने की मांग कर रहे हैं लेकिन प्रशासन ने इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया उनका आरोप है कि शराब दुकान के पास कोचिंग संस्थान और स्कूल होने के बावजूद यहां सुबह से देर रात तक शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है जिससे महिलाओं बच्चों और राहगीरों को परेशानी होती है रहवासियों के अनुसार 4 अप्रैल 2026 को हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष शांतिपूर्ण ढंग से धरने पर बैठे थे प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शाम को पुलिस मौके पर पहुंची और बिना पूर्व सूचना लाठीचार्ज कर दिया आरोप है कि इस दौरान महिलाओं के साथ मारपीट की गई जिसमें एक गर्भवती महिला और एक बच्ची भी घायल हुईं प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि आंदोलन में शामिल लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें परेशान किया जा रहा है चारों वार्डों के लोगों ने निष्पक्ष जांच दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और शराब दुकान को तत्काल हटाने की मांग की है।
0 Comments