कलेक्टर का छात्रावास का औचक निरीक्षण

सागर।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्थाओं के ठीक रखने के लिए मौके पर जाकर निरीक्षण कर रही हैं इसी परिपेक्ष में उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित बालाक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया एवं विद्यार्थियों से उनकी शैक्षणिक जानकारी प्राप्त करते हुए भोजन आवास सहित अन्य जानकारियां प्राप्त की इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट गगन बिशेन, जिला परियोजना अधिकारी गिरीश मिश्रा, आबिद खान मौजूद थे कलेक्टर द्वारा कार्यभार ग्रहण करते ही शिक्षा,स्वास्थ्य सड़क, पेयजल जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहे हैं कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित बालक छात्रावास पुलिस लाइन का निरीक्षण किया एवं छात्रावास में मौजूद विद्यार्थियों के समक्ष शिक्षक बनकर उनके शैक्षणिक अध्ययन की जानकारी प्राप्त की कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बच्चों को अपने समकक्ष बिठाकर उनसे पहाड़ा गणित एवं अंग्रेजी विषय के संबंध में जानकारी प्राप्त की कलेक्टर ने पहाड़ा पढ़ने वाले विद्यार्थियों को तत्काल अपने ओर से पुरस्कार भी दिया एवं उन सभी छात्राओं को भेंट स्वरूप पिज़्ज़ा भी उपलब्ध करवाया गया जहां बच्चों ने एक साथ बैठकर पिज्जा का स्वाद लिया कलेक्टर श्रीमती पाल ने बच्चों के लिए अच्छे से अच्छा भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, रसोई घर का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान भोजन तैयार कर रही महिलाओं से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की एवं उनके आवास व्यवस्था पर भी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की निर्देश दिए उन्होंने कहा कि बच्चों को खेल सामग्री भी उपलब्ध कराएं इसी प्रकार उन्होंने छात्रावास परिसर में पुस्तकालय का भी अवलोकन किया एवं और पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए कहा कलेक्टर ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक ज्ञान पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं कहा कि और जो भी आवश्यकता पड़ती है उनको उपलब्ध कराएं।

Post a Comment

0 Comments