जिला चिकित्सालय के आईसीयू वार्ड में खिड़की पर दिखा सांप

सागर। जिला चिकित्सालय के आईसीयू वार्ड में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खिड़की पर एक सांप दिखाई दिया अचानक सांप दिखने से वहां भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में डर और दहशत का माहौल बन गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांप खिड़की के पास कुछ समय तक मौजूद रहा जिससे वार्ड में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया मरीजों की सुरक्षा को लेकर परिजन चिंतित नजर आए और अस्पताल प्रबंधन को इसकी सूचना दी गई सूचना मिलते ही अस्पताल स्टाफ मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभालने का प्रयास किया बाद में सांप को सुरक्षित तरीके से हटाने की व्यवस्था जारी है जिससे स्थिति सामान्य हो सकी इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा और साफ-सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं मरीजों और परिजनों का कहना है कि आईसीयू जैसे संवेदनशील वार्ड में इस तरह की घटना गंभीर लापरवाही को दर्शाती है।

Post a Comment

0 Comments