घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से मारपीट करने वाले दो आरोपियों किया गया गिरफ्तार

सागर।थाना बहरोल क्षेत्र में घटित घर में घुसकर एवं जान से मारने की नीयत से मारपीट के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
दिनांक 07.04.2026 को थाना बहरोल में अप.क्र. 75/26 धारा 333, 296(a), 109(1), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया उक्त धाराएं घर में घुसकर मारना  जान से मारने की नीयत से मारपीट एवं आपराधिक धमकी से संबंधित हैं प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर टीम गठित कर त्वरित पतारसी की गई मुखबिर की सूचना पर ग्राम सेरई में दबिश देकर आरोपीगण शेवेन्द्र पिता मुलायम लोधी, उम्र 24 वर्ष देवेन्द्र पिता निर्भय लोधी, उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सेसई साजी, थाना बहरोल को गिरफ्तार किया गया आरोपियों को न्यायालय बण्डा में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर उन्हें उप जेल बण्डा दाखिल किया गया।

Post a Comment

0 Comments