कैंट थाना क्षेत्र से आए धानक परिवार ने बेटे की मौत को बताया हत्या

सागर।कैंट थाना क्षेत्र के बरारू के धानक परिवार ने बेटे की मौत को हत्या बताते हुए बहु पर गंभीर आरोप लगाए है जिसकी मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही को लेकर ज्ञापन सौंपा है जानकारी के अनुसार बरारू के रहने वाले राजेश धानक ने पुत्र मोहनिश धानक का विवाह 10 मई 2025 को नीता बंसल से किया था शादी के बाद से ही नीता पति मोहनिश सास-ससुर और छोटे बेटे को प्रताड़ित करने लगी थी नीता शादी से खुश नहीं थी इसलिए आए दिन मोहनिश को तलाक के लिए दबाव डालती थी लेकिन मोहनिश तलाक के खिलाफ था इसी विवाद के चलते नीता ने दहेज का झूठे मामले में परिवार की शिकायत की थी इस दौरान नीता ने अपने मन की बात बताई उसने कहा कि उसकी शादी रहली निवासी ललित बंसल से होनी थी जिसकी वजह से मोहनिश और उसके परिवार से झगड़ा होता था बाद में नीता और मोहनिश मकरोनिया के शंकरगढ़ में रहने लगे वहां विवाद बढ़ने लगा जिसकी वजह से मकान खाली कराया गया 7 फरवरी 2026 को मामले में मोहनिश के मामा ससुर मन्नू कोटवार की एंट्री हुई जिसने मोहनिश को बैठ कर बात करने के लिए बुलाया लेकिन उसी समय के बाद से ही मोहनिश गायब हो गया परिवार ने खोजबीन शुरू की ढूंढते हुए परिवार नीता के घर पहुंचा जहां ससुराल पक्ष से सुनीता बंसल, दिलीप बंसल, मन्नू बंसल, गोलू बंसल और अजय बंसल ने गाली गलौज कर झगड़ा किया इस पूरे वाक्य के बाद धानक परिवार ने 18 फरवरी 2026 को एसपी को ज्ञापन सौंपा था जिसके बाद से पुलिस मोहनिश की तलाश में जुट गई थी 5 मार्च 2026 को कैंट पुलिस को 28 नंबर फाटक के पास रेल्वे पंप से मोहनिश का शव बरामद हुआ जिसके बाद पुलिस ने पिता राजेश धानक को जिला अस्पताल ले जाकर शव की पहचान कराई शव के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मौत कारणों की जांच शुरू कर दी थी पूरे घटनाक्रम को लेकर धानक परिवार ने बहु नीता पर हत्या का शक जताते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

Post a Comment

0 Comments