सागर।पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में गुम/अपहृत नाबालिग बालक-बालिकाओं की तलाश हेतु चलाए जा रहे “मुस्कान अभियान” के अंतर्गत थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए 03 अलग-अलग प्रकरणों में अपहृत/गुम नाबालिग बालक/बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया दिनांक 08.04.2026 को थाना मोतीनगर में दर्ज अपराध क्रमांक 341/2026 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के प्रकरण में अपहृत 13 वर्ष 08 माह के बालक, अपराध क्रमांक 348/2026 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के प्रकरण में 16 वर्ष 02 माह की नाबालिग बालिका एवं अपराध क्रमांक 368/2026 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के प्रकरण में 14 वर्ष 07 माह की नाबालिग बालिका की दस्तयाबी हेतु थाना प्रभारी मोतीनगर द्वारा विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही की गई पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास मुखबिर सूचना एवं तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग से तीनों नाबालिगों को कम समय में सकुशल बरामद किया गया आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत तीनों को उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।
0 Comments