सागर।जिले के नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरारू स्थित प्रसिद्ध काली माता मंदिर परिसर में रविवार को संभागीय/जिला कुशवाहा क्षत्रिय महासभा सागर द्वारा प्रतिष्ठा सम्मान समारोह एवं होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान समाजसेवियों एवं वरिष्ठजनों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष डॉ.वीरसिंह कुशवाहा सहित अन्य वक्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए एकजुटता और सामाजिक सुधार पर जोर दिया उन्होंने विशेष रूप से मृत्युभोज जैसी परंपराओं को समाप्त करने का आह्वान किया और समाज के लोगों से शिक्षा संगठन और जागरूकता के माध्यम से आगे बढ़ने की अपील की कार्यक्रम में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में समाज के सभी लोग अपनी पहचान के रूप में कुशवाहा उपनाम का उपयोग करें जिससे समाज में एकरूपता और मजबूती आए इस आयोजन में जिला अध्यक्ष केशव प्रसाद कुशवाहा,डॉ.प्रकाश कुशवाहा, चुन्नीलाल कुशवाहा, मेवालाल कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे कार्यक्रम का समापन आपसी भाईचारे और सौहार्द के संदेश के साथ सफलतापूर्वक किया गया।
0 Comments