सागर।डॉक्टर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के आचार्य शंकर भवन में जमकर हड़कंप मच गया, जब छात्रों ने पानी के कूलर में जिंदा मेंढक देखा इस घटना से छात्रों में दहशत और आक्रोश दोनों फैल गया छात्रों का कहना है कि कूलर का पानी पीने लायक नहीं था और उसमें जिंदा मेंढक मिलना विश्वविद्यालय की लापरवाही को दर्शाता है घटना के बाद NSUI अध्यक्ष अंशुल शर्मा के नेतृत्व में छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गुस्साए छात्रों ने कूलर को कंधे पर उठाकर प्रशासनिक भवन तक ले जाकर विरोध जताया और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की बाद में छात्र प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति से मुलाकात कर समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग रखी
कुलपति ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी और परिसर में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
0 Comments