सागर।सर्व धर्म कौमी एकता के प्रतीक धामोनी वालें बाबा की दरगाह प्रबन्ध कमेटी के अध्यक्ष काजी खान बहादुर ने जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को पत्र लिख कर ग्राम इस्हाकपुरा ( धामोनी ) के होने वालें सालाना उर्स को दृष्टिगत रखते हुए दरगाह परिसर स्थित 900 साल पुरानी धामोनी मस्जिद का ताला खुलवाने की मांग की हैं दरगाह प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष काजी खान बहादुर ने ताला खुलवाने को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन के साथ संबंधित विभागों को लिखे पत्रों का हवाला देते हुए कहा है कि ग्राम इस्हाकपुरा ( धामोनी ) तहसील बण्डा जिला सागर में सर्व धर्म कौमी एकता के प्रतीक धामोनी वालें बाबा की दरगाह परिसर में मस्जिद का निर्माण 900 साल पूर्व हिजरी सन 1085 ( 1676 ईस्वी ) में हुआ था तब से लेकर अब तक मुस्लिम धर्मावलंबी उक्त मस्जिद में पांच टाईम की नमाज पढ़ते आ रहे हैं विगत दिनांक 10 सितंबर 2024 को पुरातत्व विभाग उप मण्डल सागर के अमलें के द्वारा बिना किसी कारण व बिना कोई सूचना दिए उक्त मस्जिद में ताला डाल दिया गया हैं जिससे मुस्लिम धर्मावलंबी मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ पा रहे हैं उक्त वर्षों पुरानी मस्जिद में ताला डालने से समूची मुस्लिम समाज में भयंकर रोष व्याप्त है दरगाह कमेटी के अध्यक्ष काजी खान बहादुर ने पत्र में आगे कहा हैं कि प्रति वर्षो अनुसार इस वर्ष भी धामोनी वाले बाबा का तीन दिवसीय सालाना उर्स 08 मई से 10 मई 2026 तक क्षेत्रीय विधायक एवं उर्स कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह लम्बरदार की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा बाबा के उर्स में मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के लाखों की संख्या में बाबा के श्रद्धालु शामिल होते हैं बाबा के सालाना उर्स को दृष्टिगत रखते हुये दरगाह परिसर स्थित 900 साल पुरानी मस्जिद में गये ताले को खुलवाने की कार्यवाही की जावें जिससें कि मुस्लिम धर्मावलंबी पूर्व की भांति मस्जिद में नमाज पढ़ सकें।
0 Comments