सागर।थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा साइबर विजिलेंस एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर प्रभावी कार्यवाही की गई थाना मोतीनगर में धारा 326, 34 भादवि के प्रकरण में लगभग 15 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी जग्गू उर्फ जगदीश शर्मा पिता गोविंद शर्मा निवासी सागर की तलाश पतारसी कर उसे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया विधिवत गिरफ्तारी का कारण बताते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया दिनांक 26.04.2026 की रात्रि में फरियादी रविन्द्र कुमार जैन पिता जयकुमार जैन उम्र 56 वर्ष निवासी मनोरमा कॉलोनी थाना गोपालगंज द्वारा सूचना दी गई कि बिजली कार्यालय भापेल के बाहर रखे दो बंडल 33 केबी एल्युमीनियम तार करीब 1 क्विंटल, मूल्य लगभग ₹50,000 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ऑटो में भरकर चोरी कर ले जाए गए रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में धारा 331(4), 305ए भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर सूचना तंत्र सक्रिय किया गया सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आरोपियों अनजार पिता मोहम्मद इस्लाम मकरानी, उम्र 40 वर्ष, निवासी सदर 12 मुहाल केंट अर्जुन पिता टीकाराम चढ़ार उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम मोठी बांदरी
प्रहलाद पाल पिता मुन्नालाल पाल, उम्र 40 वर्ष, निवासी मोठी थाना बांदरी
को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपराध करना स्वीकार किया आरोपियों के कब्जे से चोरी गया एल्युमीनियम तार बरामद कर जप्त किया गया तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
0 Comments