सागर।अप्रैल 2026 ई-टोकन से ही हो उर्वरकों का वितरण अन्य विधि से नहीं नरवाई जलाने पर जागरुकता जुर्माना वसूली एवं एफआईआर की कार्यवाही करें आरसीएमएस प्रकरणों को प्राथमिकता से और शीघ्रता से निराकृत करें राहत राशि के प्रकरणों का शीघ्रता से निपटान कर राहत राशि का वितरण सुनिश्चित करें राजस्व प्रकरणों में आदेश होते ही आदेश का अमल सुनिश्चित करें एवं फार्मर रजिस्ट्री नक्शा सुधार फौती नामांतरण के प्रकरण लंबित न रहें उक्त निर्देश कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए
कलेक्टर ने अनुविभागवार और न्यायालयवार राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एसडीएम तहसीलदार अपने- अपने न्यायालय में लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के लिए पक्षकारों से संवाद स्थापित करें एवं अन्य विभागों के साथ समन्वय से कार्य करें एसडीएम तहसीलदार अपने अपने कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित करें जाति प्रमाण पत्र के अभाव में केस लंबित न हों तालाबों पर अतिक्रमण हटाने का कार्य मिशन मोड पर संचालित करें और वर्षाकाल से पूर अतिक्रमण हटाने का कार्य पूर्ण करें उन्होंने कहा कि उपार्जन कार्य सुचारू रूप से संचालित हो इसके लिए समस्त एसडीएम अपने अपने अनुविभाग में आने वाले उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण करें एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चि करें खरीदी, उठाव और परिवहन की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें
कलेक्टर ने समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन के निर्देशानुसार राजस्व रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन का कार्य शीघ्रता, शुद्धता एवं पारदर्शिता से करें जिले में फॉर्मर रजिस्ट्री का प्रतिशत बढ़ाएं ताकि किसानों को असुविधा न हो शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री आवश्यक है इसलिए खरीब सत्र की मांग आने से पूर फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण करें बैठक में अपर कलेक्टर अविनाश रावत प्रभारी अधिकारी राहत शाखा राजस्व आंकिक स्थापना शाखा सी.एम.मॉनिट भू-अर्जन नजारत शाखा न्यायिक शाखा जिला सागर,अनुविभागीय अधिकारी समस्त परियोजना अधिकारी शहरी विकास प्राधिकरण सागर अधीक्षक भू-अभिलेख सागर तहसीलदार अपर तहसीलदार नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
0 Comments