छात्र हित और अकादमिक कार्यों में अधिकतम बजट का हो सदुपयोग

सागर।डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय  के रंगनाथन सभागार में कुलपति प्रो. वाय एस ठाकुर की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के वार्षिक बजटआवंटन को लेकर विभिन्न विभागाध्यक्ष अधिष्ठाता निदेशक प्रभारी केंद्र अध्यक्ष, चीफ वार्डन सहित सभी विभाग प्रमुखों के साथ बैठक सम्पन्न हुई बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 में वार्षिक व्यय को लेकर विभिन्न शाखाओं से प्राप्त हुए प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई इस दौरान कुलपति प्रो. वाय एस ठाकुर ने कहा कि वित्त आवंटन विद्यार्थियों के लिए सुविधाओं, शोध पत्रिका प्रकाशन,शोध कौशल विकास, उपकरण सहित सभी अकादमिक इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने और विभागों के दैनंदिन अकादमिक गतिविधियों के सुचारु संचालन को प्राथमिकता में रखते हुए की जाएगी हमारा प्रयास यह भी हो कि हम पठन पाठन के साथ विवि की आंतरिक राजस्व में वृद्धि करने वाले पाठ्यक्रमों और गतिविधियों को भी आगे बढ़ाएं कुलसचिव डॉ. एस पी उपाध्याय ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से प्राप्त बजट का विवेकपूर्ण सदुपयोग हमारा लक्ष्य है. विश्वविद्यालय छात्र हित और अकादमिक उन्नयन के लिए वित्त का समुचित आवंटन करेगा बैठक में विभिन्न विभागों के प्रमुखों ने अपने अपने विभाग की आवश्यकताओं को भी रेखांकित किया जिस पर चर्चा करते हुए सम्बंधितों को दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Post a Comment

0 Comments