पुलिस की बड़ी कार्यवाही 600 पाव 108 बल्क लीटर अवैध शराब मय कार जप्त आरोपी गिरफ्तार

सागर।बीना पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा यह सशक्त कार्यवाही की गई दिनांक 30.04.2026 को पुलिस टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि खिमलासा बायपास रोड से बीना की ओर एक सफेद रंग की Maruti Swift कार में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी की गई कुछ ही समय में मुखबिर के बताए हुलिए की कार आती हुई दिखाई दी जिसे रोकने का प्रयास किया गया किंतु चालक द्वारा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया गया पुलिस टीम ने तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन का पीछा किया और कस्बा बीना स्थित रेलवे अंडर ब्रिज के पास साईं धाम कॉलोनी में सफलतापूर्वक घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रंजीत अहिरवार पिता कमर सिंह अहिरवार, उम्र 24 वर्ष, निवासी सागर नाका खुरई बताया वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 600 पाव (108 बल्क लीटर) अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹60,000/- है जब आरोपी से शराब के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका इस प्रकार प्रथम दृष्टया अवैध रूप से शराब का परिवहन करना पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मय कार (कीमत लगभग ₹3,00,000/-) मौके पर जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

Post a Comment

0 Comments