भोपाल।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का 30 अप्रैल को अनोखा अंदाज दिखाई दिया उन्होंने शाजापुर-खरगोन के उपार्जन केंद्रों का दौरा किया उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए वे शाजापुर जिले के मकोड़ी स्थित श्यामा वेयर हाउस पहुंचे उन्होंने यहां बाकायदा ट्रॉली पर चढ़कर किसानों से चर्चा की इस दौरान उन्होंने गेहूं का वजन भी तुलवाकर देखा उनके इस अंदाज की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है शाजापुर से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह अचानक खरगोन जिले के कतरगांव में बनाए गए उपार्जन केंद्र के निरीक्षण लिए पहुंचे इस दौरान उन्होंने उपार्जन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
0 Comments