सागर।गर्मी से इंसान का हाल बेहाल है लोग ठंडक के लिए कूलर एसी का उपयोग कर राहत लेने का प्रयास करते है मोहिनी एकादशी के अवसर पर मंदिर में भजन कार्यक्रम हुआ इस दौरान गोपाल जी महाराज के गर्मी से बचने इस नुस्खे की तस्वीर सामने आई जानकारी के अनुसार काकागंज स्थित श्री देव गोपाल जी मंदिर के पुजारी ने देशी अंदाज में भगवान को गर्मी से बचाने का नुस्खा बनाया जिसमें गोपाल जी महाराज को गर्मी से राहत मिलेगी इस दृश्य से भगवान और भक्त के बीच भाव को समझा जा सकता है किस तरह से गोपाल जी महाराज को गर्मी से बचाने खस की खाट बना कर उसमें समय समय पर पानी डालने से ठंडक बनी रहती है इस दौरान गोपाल जी के अदभुद दर्शन करने भक्तों की भीड़ लगी रही भक्तों ने भजन कार्यक्रम कर माहौल को भक्तिमय बना दिया बता दें कि सुबह से ही गोपाल जी मंदिर में लोगो का तांता लगा रहता है जिसको लेकर पंडित पुजारी सारी व्यवस्थाओं में लगे रहते है साथ ही प्रसादी वितरण कर धर्मलाभ अर्जित करते है।
0 Comments