कटनी जिले के न्यू कटनी जंक्शन के पास बड़ा रेल हादसा सामने आया है बाबाघाट के नजदीक कोयले से लदी एक मालगाड़ी की सात बोगियां पटरी से उतरकर पलट गईं हादसे में रेल ट्रैक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है जिसके कारण कटनी बिलासपुर और कटनी–सिंगरौली रेलखंड पर रेल यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब कोयला लोड मालगाड़ी बाबाघाट के पास से गुजर रही थी अचानक मालगाड़ी की सात बोगियां पटरी से उतरकर पलट गईं और ट्रैक पर फैल गईं घटना के बाद रेलवे ट्रैक को गंभीर नुकसान पहुंचा है जिससे इस रूट पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी इंजीनियरिंग टीम और ब्रेकडाउन वाहन मौके पर पहुंच गए हैं राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है पलटी हुई बोगियों को हटाने और क्षतिग्रस्त ट्रैक को दुरुस्त करने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है फिलहाल इस हादसे के कारण कटनी–बिलासपुर और कटनी–सिंगरौली रेल मार्ग पर कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से धैर्य रखने की अपील की है और जल्द से जल्द ट्रैक को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जानकारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
0 Comments