दो अलग-अलग घटनाओं में डायल-112 की तत्परता ने बचाई जान

सागर।दिनांक 07 मार्च 2026 को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना बंडा क्षेत्र अंतर्गत रुरावन पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गया है सूचना मिलते ही तत्काल थाना बंडा में तैनात डायल-112 एफआरवी वाहन को मौके के लिए रवाना किया गया मौके पर पहुँचे डायल-112 स्टाफ आरक्षक नरेन्द्र एवं पायलट सोने सिंह लोधी ने देखा कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गया था डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए घायल को एफआरवी वाहन से बंडा अस्पताल पहुँचाकर भर्ती कराया, जहाँ उसका उपचार प्रारंभ किया गया साथ ही घायल के परिजनों को भी घटना की सूचना देकर अस्पताल बुलाया गया
इसी दिन थाना राहतगढ़ क्षेत्र अंतर्गत चंद्रपुर गाँव के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति मोटरसाइकिल सहित पुल से नीचे गिरकर घायल हो गए सूचना मिलते ही डायल-112 कंट्रोल से तत्काल राहतगढ़ में तैनात एफआरवी वाहन को सहायता के लिए रवाना किया गया मौके पर पहुँचे डायल-112 स्टाफ आरक्षक वैभव शुक्ला एवं पायलट अभिषेक पाल ने तत्परता दिखाते हुए बुजुर्ग को सुरक्षित पुल के नीचे से ऊपर निकाला और तत्काल राहतगढ़ अस्पताल पहुँचाकर भर्ती कराया, जिससे उन्हें समय पर उपचार मिल सका बाद में घायल बुजुर्ग के परिजनों को भी सूचना देकर अस्पताल बुलाया गया। 

Post a Comment

0 Comments