कुल्हाड़ी से काटकर किसान की निर्मम हत्या

सागर। खुरई देहात थाना क्षेत्र के खैजरा इज्जत गांव में कुल्हाड़ी से वार कर किसान की हत्या कर दी गई जिसके बाद हड़कंप मच गया पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है बताया जा रहा है कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया इस घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं यह मामला 4 मार्च को दर्ज किया गया था खैजरा इज्जत गांव निवासी अनिल यादव (35) ने पुलिस को बताया था कि उनके पिताभगवानदास यादव की हत्या कर दी गई है मामले में जयराम यादव, केतार यादव, केदारनाथ यादव, नीरज यादव और करतार यादव ने खेत पर बारगा बाड़ हटाने के विवाद को लेकर उनके पिता भगवानदास यादव पर कुल्हाड़ी से हमला किया था इस हमले में भगवानदास यादव की मौत हो गई थी बेटे की रिपोर्ट के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Post a Comment

0 Comments