दमोह।जिले में एक स्कूली छात्र की चाकू मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार दमोह में कक्षा 10वीं का छात्र परीक्षा केंद्र से पेपर देकर बाहर निकला ही था तभी कुछ छात्रों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल छात्र को तत्काल जिला चिकित्सालय दमोह में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इस मामले में 8 नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
0 Comments