जिले में घरेलू गैस आपूर्ति निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

सागर।कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशानुसार जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित जिला कंट्रोल रूम (कक्ष क्रमांक 141) में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष क्रमांक 07582-224543 है कलेक्टर ने नागरिकों से विशेष अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है और किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम की व्यवस्था की है जिला कंट्रोल रूम के प्रभारी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सौरभ यादव होंगे जो सभी शिकायतों का त्वरित समाधान करेंगे  अलग-अलग शिफ्टों में ड्यूटी तय की गई है कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे समय पर उपस्थित होकर कंट्रोल रूम के माध्यम से गैस सिलेंडर आपूर्ति की सतत निगरानी करें जिनमें प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक - शिवकुमार साहू और  संजय पांडेय, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक मनोज नायक और  विकास कोरी रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक  -  के.के.श्रीवास्तव और किशन चौरसिया

Post a Comment

0 Comments