गणेश मेमोरियल हॉस्पिटल में निःशुल्क लिवर स्क्रीनिंग कैंप का हुआ आयोजन

सागर।सदर स्थित श्री गणेश मेमोरियल हॉस्पिटल में रोटरी क्लब सागर मेन के तत्वावधान में निःशुल्क लिवर जांच शिविर का आयोजन शनिवार की दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक किया गया शिविर में अत्याधुनिक फाइब्रोस्कैन मशीन की सहायता से लिवर की जांच की गई, जिससे लिवर की कठोरता और कार्यक्षमता की सटीक जानकारी प्राप्त की जाती है साथ ही लिवर संबंधी महत्वपूर्ण खून की विशेष जांचें भी की गईं, जिनकी सामान्यतः लागत ₹4000 से ₹4500 तक होती है, परंतु इस शिविर में सभी सेवाएं निःशुल्क प्रदान की गईं शिविर के दौरान डॉ. संजीव मुखारया ने बताया कि लिवर स्वास्थ्य को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना आज की आवश्यकता है, क्योंकि जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं रोटरी क्लब सागर मेन के अध्यक्ष नितिन साहू ने बताया कि क्लब द्वारा भविष्य में भी स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ऐसे शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे कार्यक्रम में रोटरी क्लब मेन के अध्यक्ष आशीष सिंह डॉ जान्हवी मुखारया,अशोक जैन वीर संजीव चौरसिया राकेश बजाज,डॉ सुबोध जैन, राजुल जैन,अमितेश जैन, विजय कुशवाहा,ऋतुराज जैन, राजीव चौरसिया एस आर सिंह, संजीव जैन, सोमेश साहू असिस्टेंट गवर्नर विजय भूषण वर्मा चरणजीत टूटरेजा, विनीत जैन, प्रभात जैन आदि उपस्थित रहे शिविर में लगभग 80 लोगों की लिवर की जांच हुई जिनके लीवर में खराबी निकली उनको परामर्श दिया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ, रोटरी क्लब के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments