फिल्मी अंदाज में भेष बदलकर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया

सागर।हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काटते समय फरार हुआ शातिर आरोपी आखिरकार 17 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया सागर पुलिस ने राजस्थान के जयपुर में फिल्मी अंदाज में भेष बदलकर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2009 में कैंट थाना क्षेत्र में हत्या का मामला दर्ज हुआ था प्रकरण में आरोपी अब्दुल राज को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी और वह सागर केंद्रीय जेल में बंद था वर्ष 2011 में आरोपी ने बीमारी का बहाना बनाकर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया इसके बाद से वह लगातार अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग स्थानों पर रह रहा था फरारी के दौरान उसके खिलाफ उच्च न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट भी जारी किया गया था वहीं नगर पुलिस अधीक्षक के अनुसार पिछले 6-7 महीनों से आरोपी की तलाश तेज कर दी गई थी साइबर सेल और मुखबिर की सूचना पर उसके जयपुर में होने की जानकारी मिली इसके बाद पुलिस टीम जयपुर पहुंची और करीब एक सप्ताह तक स्थानीय स्तर पर रहकर निगरानी करती रही पुलिस ने बताया कि आरोपी तक पहुंचने के लिए टीम ने इलाके के माहौल के अनुरूप वर्ग विशेष समुदाय के भेष में रहकर उसकी गतिविधियों पर नजर रखी लगातार निगरानी के बाद उचित अवसर मिलते ही दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया
आरोपी के खिलाफ हत्या के अलावा पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का मामला भी गोपालगंज थाने में दर्ज है उसे सागर लाकर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।


Post a Comment

0 Comments