बदमाशों के आतंक से पीड़ित पार्षद परिवार से मिले पूर्व नेताप्रतिपक्ष अजय सिंह

सागर।मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अजय सिंह राहुल भैया ने अपने सागर प्रवास के दौरान कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की राहुल भैया ने केशवगंज वार्ड की पार्षद नीलोफर चमन अंसारी के निवास पहुंचकर पिछले दिनों आपराधिक तत्वों द्वारा किए गए हमले की घटना की विस्तृत जानकारी ली और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया
प्रशासनिक विफलता पर किया प्रहार
पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सागर में जिस तरह से आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं और जनप्रतिनिधि तक सुरक्षित नहीं हैं उससे साफ़ जाहिर होता है कि अपराधी तत्वों को सत्ताधारी दल का संरक्षण प्राप्त है उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि यदि शहर के चुने हुए प्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा की कल्पना करना भी मुश्किल है अपराधियों के मन से कानून और प्रशासन का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है अजय सिंह ने प्रशासन से मांग की कि इस तरह की घटनाओं में दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो मुलाकात के दौरान प्रदेश कांग्रेस महासचिव व पूर्व जिला शहर अध्यक्ष रेखा चौधरी, पार्षद नीलोफर चमन अंसारी, डॉ संदीप सबलोक, चिंटू पाठक, शैलेंद्र कालपी, पार्षद रिचा सिंह, आदिल राईन, खलील अंसारी, गुलाब अंसारी, इमरान सरपंच, अहमद राईन, सलीम भाई, आशीष गुप्ता, जिया अंसारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और वार्डवासी उपस्थित थे उन्होंने उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं के लिए परितोष सिंटू कटारे को गणतंत्र दिवस सम्मान प्रदान करने के लिए कलेक्टर संदीप जी आर को मोबाइल फोन पर साधुवाद दिया।

Post a Comment

0 Comments